चन्द्र देव त्रिपाठी ‘अतुल’
प्रवक्ता हिन्दी — श्रीमत् परमहंस संस्कृत महाविद्यालय, टीकरमाफी
चन्द्र देव त्रिपाठी ‘अतुल’
हिन्दी एवं संस्कृत साहित्य, भाषा तथा काव्यशास्त्र के अध्ययन-अध्यापन और लेखन , कवि कर्म-साहित्य लेखन। शैक्षणिक विषयों को सरल, स्पष्ट और व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत करना विशेष रुचि का क्षेत्र है।
वर्तमान में श्रीमत् परमहंस संस्कृत महाविद्यालय, टीकरमाफी, अमेठी, उत्तर प्रदेश में हिन्दी -प्रवक्ता के रूप में कार्यरत ।
शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यताएँ
रुचियाँ एवं कार्यक्षेत्र
हिन्दी एवं संस्कृत साहित्य तथा विविध शैक्षणिक विषयों पर लेखन एवं अध्ययन सामग्री तैयार करने में रुचि।
साहित्य, भाषा, काव्यशास्त्र एवं शैक्षणिक विषयों के अध्ययन-अध्यापन में विशेष रुचि।
शिक्षा एवं ज्ञान को डिजिटल माध्यमों से अधिक सरल और व्यवस्थित बनाने से जुड़े तकनीकी कार्यों में रुचि।
विद्यार्थियों और शिक्षार्थियों के लिए सरल, स्पष्ट, उपयोगी एवं परीक्षोपयोगी सामग्री तैयार करना।
श्रीमत् परमहंस पाठशाला ब्लॉग बनाने का उद्देश्य
श्रीमत् परमहंस पाठशाला ब्लॉग बनाने का मुख्य उद्देश्य हिन्दी भाषा, संस्कृत साहित्य, काव्य, काव्यशास्त्र, रस, छंद, अलंकार, व्याकरण, दर्शन तथा अन्य शैक्षणिक विषयों से सम्बन्धित उपयोगी और प्रामाणिक अध्ययन सामग्री को डिजिटल माध्यम से विद्यार्थियों एवं पाठकों तक पहुँचाना है।
आज इंटरनेट पर सूचना की कोई कमी नहीं है, किन्तु संस्कृत विश्वविद्यालय-संस्कृत महाविद्यालयों में चलने वाले विषयों का व्यवस्थित पाठ्यक्रम अथवा विषय को सरल भाषा, व्यवस्थित क्रम और शैक्षणिक दृष्टि से समझाने वाली सामग्री हर जगह आसानी से उपलब्ध नहीं है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस ब्लॉग का निर्माण किया गया है।
इस ब्लॉग पर प्रस्तुत सामग्री मान्य एवं सन्दर्भित ग्रंथों, विश्वविद्यालय स्तर की पुस्तकों तथा साहित्यिक एवं शास्त्रीय परम्परा के अध्ययन पर आधारित होती है। हमारा प्रयास है कि कठिन विषयों को भी ऐसी सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत किया जाए जिसे विद्यार्थी आसानी से समझ सके और आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा में प्रभावी ढंग से लिख सके।
ब्लॉग पर उपलब्ध अध्ययन सामग्री
- हिन्दी एवं संस्कृत साहित्य की पाठ्यक्रम आधारित सामग्री
- काव्य, निबंध, लेख एवं साहित्यिक रचनाओं की व्याख्या
- रस, छंद, अलंकार एवं काव्यशास्त्र से सम्बन्धित सामग्री
- हिन्दी एवं संस्कृत व्याकरण से जुड़े विषय
- प्रश्नोत्तर एवं परीक्षोपयोगी नोट्स
- विद्यार्थियों एवं शिक्षार्थियों के लिए सरल अध्ययन सामग्री
हमारा प्रयास
हमारा प्रयास केवल जानकारी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि विषय को समझने योग्य, याद रखने योग्य और उपयोग में लाने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है। पाठकों की आवश्यकता, विद्यार्थियों की परीक्षा और विषय की शैक्षणिक उपयोगिता को ध्यान में रखकर सामग्री तैयार करने का प्रयास किया जाता है।
संपर्क करें
किसी विषय पर सुझाव देने के लिए, शैक्षणिक सामग्री में प्रदर्शित त्रुटि को बताने के लिए अथवा किसी लेख के सम्बन्ध में आप हमें निम्न माध्यमों से निर्दिष्ट कर सकतें हैं ,
Email: atul15290@gmail.com
WhatsApp: 8009992553
श्रीमत् परमहंस पाठशाला पर आने और अध्ययन सामग्री के लिए अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका हृदय से धन्यवाद।
आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है
श्रीमत् परमहंस पाठशाला को बेहतर और अधिक उपयोगी बनाने में आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि आपको किसी लेख की सामग्री उपयोगी लगी हो, किसी विषय में सुधार की आवश्यकता महसूस हो, या आप किसी नए विषय पर लेख चाहते हों, तो नीचे टिप्पणी (Comment) करके हमें अवश्य बताइए।
आपके सुझाव, प्रश्न और विचार हमें भविष्य में और बेहतर एवं उपयोगी अध्ययन सामग्री तैयार करने के लिए प्रेरित करते हैं। आप जानते ही हैं कि संस्कृत पठन-पाठन का गिरता स्तर,संस्कृत महाविद्यालयों में निरन्तर गिरते शैक्षणिक वातावरण के बीच अदम्य साहस,धैर्य के साथ अपने कर्म पर निरन्तर अडिग रहना और उस प्रयास को सार्थक होते देखकर अत्यन्त सुखद लगता है। हम आपकी प्रतिक्रिया अवश्य जानना चाहते हैं-
✦ पढ़िए · समझिए · अपनी प्रतिक्रिया दीजिए · ज्ञान साझा कीजिए ✦