शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर पाठ्यक्रम- नई शिक्षा नीति के अनुसार

चन्द्र देव त्रिपाठी 'अतुल'
0
🏛️ NEP-2020 नवीन पाठ्यक्रमानुसार

शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर — सम्पूर्ण पाठ्यक्रम

सत्र 2024–27 / 2025–26 • विस्तृत विषय विवरण, अंक विभाजन एवं क्रेडिट

शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर पाठ्यक्रम

📌 NEP 2020 शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर — कुल 09 प्रश्नपत्र संरचना

  1. मुख्य विषय 01 (MAJOR COURSE-01)
  2. मुख्य विषय 02 (MAJOR COURSE-02)
  3. अन्तर्विषयक शास्त्रीय विषय 01 (MINOR COURSE-01)
  4. बहुविषयक शास्त्रीय विषय (MDC - Multi Disciplinary Course)
  5. अन्तर्विषयक शास्त्रीय विषय 02 (MINOR COURSE-02)
  6. दक्षता संवर्धक पाठ्यक्रम (AEC - Ability Enhancement Course)
  7. कौशल विकास पाठ्यक्रम (SEC - Skill Enhancement Course)
  8. मूल्य संवर्धक पाठ्यक्रम (VAC - Value Add Course)
  9. अर्हता परीक्षा (Qualifying Exam): केवल उन विद्यार्थियों हेतु जिन्होंने इंटरमीडिएट में बिना संस्कृत के प्रवेश लिया है।
📖 प्रथम प्रश्नपत्र
मुख्य विषय (MAJOR COURSE–01)
विषय निर्धारित पाठ्यक्रम पूर्णांक क्रेडिट
साहित्य शिशुपालवधम् (महाकवि माघ) — ०३ से ०४ सर्ग तक।
अभिज्ञानशाकुन्तलम् — चतुर्थ अंक से सप्तम अंक तक।
मेघदूतम् — ३४वें श्लोक से पूर्वमेघ पर्यन्त तक।
75 + 25लिखित + आन्तरिक
4
नव्यव्याकरण प्रौढ़ मनोरमा (शब्दरत्न सहिता):
• 'न पदान्त...' सूत्रादारभ्य 'हलो यमां यमि लोपः' इति सूत्रं यावत्।
• 'वान्तो यि प्रत्यये' इति सूत्रादारभ्य अच् सन्ध्यन्तो भागः।
• हल् सन्धि प्रकरणात् स्वादि सन्धि पर्यन्तो भागः।
75 + 25लिखित + आन्तरिक
4
📖 द्वितीय प्रश्नपत्र
मुख्य विषय (MAJOR COURSE–02)
विषय निर्धारित पाठ्यक्रम पूर्णांक क्रेडिट
साहित्य साहित्यदर्पण — ०४, ०५ एवं ०६ परिच्छेद तक।
कादम्बरी — सूतिकागृहवर्णनतः शुकनासोपदेश पर्यन्तम्।
75 + 25लिखित + आन्तरिक
4
नव्यव्याकरण वैयाकरणसिद्धान्तकौमुदी:
• वैदिकी प्रक्रिया।
• साधारण स्वर प्रकरणात् प्रातिपदिक स्वर प्रकरण यावत् कित् सूत्राणि च।
• प्रत्यय स्वर प्रकरणात् स्वर समाप्ति पर्यन्तो भागः।
75 + 25लिखित + आन्तरिक
4
📖 तृतीय प्रश्नपत्र
अन्तर्विषयक शास्त्रीय विषय 01 (MINOR COURSE–01)
⚠️ विशेष सूचना: प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र में लिए गए मुख्य विषय से भिन्न विषय का चयन यहाँ करना अनिवार्य है।
विषय निर्धारित पाठ्यक्रम पूर्णांक क्रेडिट
पौरोहित्य संस्कारभास्कर — चूड़ाकरणान्त, उपनयन, वेदारम्भ एवं समावर्तनान्त संस्कारः।
पुरुषसूक्तम् — सम्पूर्णम् (पूजामन्त्राणां चार्थज्ञानम्)।
75 + 25लिखित + आन्तरिक
4
पुराणेतिहास श्रीमद्भगवद्गीता (गूढ़ार्थदीपिका सहिता) — द्वितीय, द्वादश, त्रयोदश, चतुर्दश एवं पंचदश अध्याय।
श्रीमद्भागवतमहापुराण — प्रथम स्कन्ध (अध्याय ०१ से ०६ तक)।
75 + 25लिखित + आन्तरिक
4
साहित्य शिशुपालवध महाकाव्यम् — तृतीय एवं चतुर्थ सर्ग।
कादम्बरी — शुकनासोपदेश पर्यन्तम्।
75 + 25लिखित + आन्तरिक
4
नव्यव्याकरण वैयाकरणसिद्धान्तकौमुदी — हलन्तपुल्लिङ्ग एवं हलन्तस्त्रीलिङ्ग प्रकरणम्।
75 + 25लिखित + आन्तरिक
4
📖 चतुर्थ प्रश्नपत्र
बहुविषयक शास्त्रीय विषय (MDC)
विषय निर्धारित पाठ्यक्रम पूर्णांक क्रेडिट
साहित्य अभिज्ञानशाकुन्तलम् — ०१ से ०२ अंक तक।
मेघदूतम् — प्रारम्भ से ३३ श्लोक तक।
सिन्धुवादवृत्तम् — ०१ से ०३ यात्रावर्णन तक।
75 + 25लिखित + आन्तरिक
3
नव्यव्याकरण महाभाष्यम् — पस्पशाह्निकम्, द्वितीयाह्निकम् एवं तृतीयाह्निकम्।
75 + 25लिखित + आन्तरिक
3
हिन्दी साहित्य ध्रुवस्वामिनी नाटक (जयशंकर प्रसाद) — सम्पूर्ण पाठ, प्रमुख पात्रों का चरित्र-चित्रण एवं समीक्षा।
75 + 25लिखित + आन्तरिक
3
📖 पंचम प्रश्नपत्र
अन्तर्विषयक शास्त्रीय विषय 02 (MINOR COURSE–02)
📌 निर्देश: पंचम प्रश्नपत्र में हिन्दी, इतिहास, भूगोल, राजनीतिशास्त्र जैसे आधुनिक विषयों में से किसी एक का चयन करना होगा।
विषय निर्धारित पाठ्यक्रम पूर्णांक क्रेडिट
हिन्दी मंदाकिनी (डॉ. विद्या कुमारी चन्द्रा) — कवि एवं काव्य की व्याख्या और समीक्षा।
हिन्दी साहित्य का इतिहास (हजारी प्रसाद द्विवेदी) — मध्यकालीन हिन्दी काव्य का इतिहास।
हिन्दी व्याकरण (कामता प्रसाद गुरु) — रस, छन्द, अलंकार एवं शब्दशक्ति।
75 + 25लिखित + आन्तरिक
4
इतिहास मध्यकालीन भारत का इतिहास (1206 ई. से 1757 ई. तक):
  1. तुर्क एवं खिलजी वंश।
  2. तुगलक एवं लोदी वंश।
  3. हुमायूँ, शेरशाह — प्रशासन एवं भूमि राजस्व सुधार।
  4. अकबर — मनसबदारी, राजपूतों से सम्बन्ध एवं महाराणा प्रताप, धार्मिक नीति।
  5. औरंगजेब — राजपूत, धार्मिक एवं दक्कन नीति, मुगलों के पतन का कारण।
  6. छत्रपति शिवाजी एवं मराठों का उदय — प्रशासन, राजस्व तंत्र।
  7. मुगलकालीन स्थापत्य एवं चित्रकला।
  8. सूफी आन्दोलन एवं भक्ति आन्दोलन।
75 + 25लिखित + आन्तरिक
4
📖 षष्ठ प्रश्नपत्र
दक्षता संवर्धक पाठ्यक्रम (AEC)
📌 निर्देश: षष्ठ प्रश्नपत्र में किसी एक भाषा का चयन विषय के रूप में करना पड़ेगा जैसे अंग्रेजी, व्यावहारिक हिन्दी, व्यावहारिक संस्कृत इत्यादि।
विषय निर्धारित पाठ्यक्रम पूर्णांक क्रेडिट
व्यावहारिक हिन्दी निर्मला उपन्यास (मुंशी प्रेमचन्द) — निर्धारित अंशों की व्याख्या, संक्षेपीकरण, विशदीकरण, चरित्र-चित्रण एवं समीक्षा।
75 + 25लिखित + आन्तरिक
2
व्यावहारिक संस्कृत रचनानुवादकौमुदी — कारक, सन्धि, समास, शब्दरूप, धातुरूप, संस्कृत अनुवाद एवं निबन्धाः।
75 + 25लिखित + आन्तरिक
2
अंग्रेजी (General English) Unseen Passage & Comprehension.
Translation — Hindi to English & English to Hindi.
Basic Functional Grammar & Writing Skills.
75 + 25लिखित + आन्तरिक
2
🛠️ सप्तम् प्रश्नपत्र
कौशल विकास पाठ्यक्रम (SEC)
विषय निर्धारित पाठ्यक्रम पूर्णांक क्रेडिट
कर्मकाण्ड मण्डल निर्माण एवं पूजा पद्धति:
सर्वतोभद्रमण्डल एवं लिङ्गतोभद्रमण्डल निर्माणविधि, प्राणप्रतिष्ठा, रुद्राध्यायी (न्यास, विनियोग, ध्यान एवं पाठविधि), दुर्गासप्तशती पाठविधि।
75 + 25सैद्धांतिक + प्रायोगिक
3
ज्योतिष पञ्चाङ्ग साधन एवं कुण्डली विज्ञान:
तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण साधन, ग्रह स्पष्टीकरण, कुण्डली निर्माण विधि तथा प्राथमिक फलित सिद्धान्त।
75 + 25सैद्धांतिक + प्रायोगिक
3
🌱 अष्टम प्रश्नपत्र
मूल्य संवर्धक पाठ्यक्रम (VALUE ADD COURSE)
विषय निर्धारित पाठ्यक्रम पूर्णांक क्रेडिट
प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य 1. बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा: प्राथमिक चिकित्सा के उद्देश्य और प्राथमिक चिकित्सा और कानून, आपात स्थिति से निपटना, पुनर्जीवन (बुनियादी सीपीआर - CPR), रिकवरी स्थिति, सिर से पैर तक प्रारंभिक मूल्यांकन, हाथ धोना और स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा किट के प्रकार और सामग्री।

2. प्राथमिक चिकित्सा तकनीक: ड्रेसिंग और पट्टियाँ, तीन निकासी तकनीकें (एकल बचावकर्ता), परिवहन तकनीकें।

3. श्वसन तंत्र से संबंधित प्राथमिक उपचार (श्वसन की मूल बातें): सांस न लेना या सांस लेने में कठिनाई, डूबना, घुटना, गला घोंटना और फांसी लगाना, गले में सूजन, धुएं या गैसों से दम घुटना और अस्थमा।

4. हृदय, रक्त और परिसंचरण से संबंधित प्राथमिक चिकित्सा: हृदय और रक्त परिसंचरण की मूल बातें, सीने में तकलीफ, रक्तस्राव।

5. घाव और चोटों से संबंधित प्राथमिक उपचार: घावों के प्रकार, छोटे कट और खरोंच, सिर, छाती, पेट की चोटें, अंग-विच्छेदन, कुचलने से चोटें, सदमा (Shock)।

6. हड्डियों, जोड़ों और मांसपेशियों से संबंधित चोटों का प्राथमिक उपचार: कंकाल, जोड़ों और मांसपेशियों की मूल बातें, फ्रैक्चर (हड्डियों का टूटना/चटकना), मोच और खिंचाव।

7. तंत्रिका तंत्र और बेहोशी से संबंधित प्राथमिक चिकित्सा: तंत्रिका तंत्र की मूल बातें, बेहोशी, स्ट्रोक, दौरे-ऐंठन, मिर्गी।

8. जठरांत्र संबंधी मार्ग से संबंधित प्राथमिक उपचार: जठरांत्र प्रणाली की मूल बातें, दस्त, भोजन विषाक्तता (Food Poisoning)।

9. त्वचा से संबंधित प्राथमिक उपचार, जलन (त्वचा की मूल बातें): जलने के घाव, सूखी जलन और झुलसना (आग, गर्मी और भाप से जलना), विद्युत एवं रासायनिक जलन, सूर्य की जलन (Sunburn), गर्मी से थकावट और तापघात (Heat stroke), शीत दंश (ठंड से जलन / Frostbite), जलने से बचाव, बुखार और हाइपोथर्मिया।

10. विषाक्तता से संबंधित प्राथमिक उपचार: निगलने, गैसों, इंजेक्शन, त्वचा द्वारा विषाक्तता।

11. काटने और डंक से संबंधित प्राथमिक उपचार: जानवरों के काटने, सांप के काटने, कीड़े के डंक और काटने पर प्राथमिक उपचार।

12. इन्द्रिय अंगों से संबंधित प्राथमिक चिकित्सा: आँख, कान, नाक या त्वचा में बाहरी/विदेशी वस्तुएं चले जाना, विदेशी वस्तु निगल लेना।

13. विशिष्ट आपातकालीन स्थिति और आपदा प्रबंधन: शैक्षणिक संस्थानों और कार्यस्थल पर आपात स्थिति, सड़क और यातायात दुर्घटनाएं, ग्रामीण क्षेत्रों में आपातस्थितियाँ, आपदाएं और अनेक दुर्घटनाएं, ट्राइएज (Triage), आपातकालीन प्रसव।

14. बुनियादी यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य शिक्षा: मूत्र प्रणाली और प्रजनन प्रणाली की मूल बातें, पुरुष यौवन (शारीरिक और भावनात्मक परिवर्तन), महिला यौवन (शारीरिक और भावनात्मक परिवर्तन), पुरुष-महिला समानताएं और अंतर, यौन समागम, गर्भावस्था और प्रसव, LGBTQ+ मुद्दों और पहचान के बारे में तथ्य, दृष्टिकोण और मिथक, जन्म नियंत्रण के उपाय।
75 + 25लिखित + प्रायोगिक
2
📝 नवम प्रश्नपत्र
अर्हता परीक्षा (Qualifying Course)
ℹ️ पात्रता शर्त: यह केवल उन विद्यार्थियों हेतु अनिवार्य है, जिन्होंने इन्टरमीडिएट में बिना संस्कृत विषय के शास्त्री में प्रवेश लिया है।
विषय निर्धारित पाठ्यक्रम पूर्णांक क्रेडिट
अर्हता परीक्षा (संस्कृत व्याकरण) लघुसिद्धान्तकौमुदी: समास प्रकरण (अव्ययीभाव, तत्पुरुष, बहुव्रीहि एवं द्वन्द्व), भ्वादि प्रकरण तथा कृदन्त प्रकरण।
संस्कृत अनुवाद: प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के व्याकरणांशों पर आधारित हिन्दी से संस्कृत अनुवाद।
75 + 25लिखित + आन्तरिक
NC

© शास्त्री (NEP-2020) सम्पूर्ण विस्तृत पाठ्यक्रम प्रारूप • शैक्षिक एवं अध्ययन मार्गदर्शन हेतु

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)